बिधूना। कस्बे में सोमवार को एक 28 वर्षीय महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। डॉक्टर व पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने को कहा, लेकिन परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव घर ले गए।
मोहल्ला आर्य नगर निवासी वसीम की पत्नी रूबी को पेट में दर्द दर्द था। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। सीएचसी में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से वहां पर कुछ देर अफरातफरी और कहासुनी की स्थिति बनी रही। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया। (संवाद)