फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: टीम ने परखी वेंटीलेटर, एक्सरे और जांचों की व्यवस्था

Wed, 23 Jul 2025 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। झांसी की स्वास्थ्य टीम ने मंगलवार को अहिल्याबाई होल्कर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। दो सदस्यीय टीम ने वेंटीलेटर, एक्सरे और अन्य जांचों समेत 28 प्रमुख बिंदुओं पर जांच की।
विज्ञापन

टीम में झांसी मेडिकल कॉलेज से प्रोफेसर डॉ. डी. नाथ और ललितपुर से डॉ. श्रुति सिंह शामिल रहीं। पिछले दिनों हाईकोर्ट ने प्रदेश भर के चिकित्सा संस्थानों की 28 बिंदुओं पर जांच करने के निर्देश दिए थे। इनमें गंभीर मरीजों के लिए इमरजेंसी, दवा की उपलब्धता, वेंटीलेटर, एक्सरे व अन्य जांचें और कर्मचारियों की 24 घंटे की सेवाएं आदि बिंदु शामिल हैं। इसे जांचने के लिए टीम चिचौली पहुंची थी।
निरीक्षण में मेडिकल के प्राचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह, सीएमएस डॉ. पवन कुमार शर्मा और डॉ. जसवंत रत्नाकर ने टीम को महाविद्यालय का भ्रमण कराया। टीम ने संस्थान के विभिन्न पहलुओं का बारीकी से अवलोकन किया। टीम अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें