फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में विवाहिता ने जहर खाया, पति ने प्रेमी के दरवाजे शव रखा

विज्ञापन
15एयूआरपी18- पति धर्मवीर - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव साहसपुर में एक विवाहिता का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। सोमवार को दोपहर इसको लेकर पति से कहासुनी होने पर विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन

इस पर पति ने उसका शव प्रेमी के दरवाजे पर रख दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बैरिकेडिंग कर फोरेंसिक टीम को बुलाया। देर रात फोरेंसिक टीम के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव वहां से हटवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव साहसपुर निवासी धर्मवीर सिंह की शादी वर्ष 2003 में मुराजगंज के जुलूपुर निवासी राजरानी (37) से हुई थी। उसके तीन बच्चे सोनाक्षी (16), दीपक (12) व पल्लवी (08) है।
विज्ञापन

धर्मवीर सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि राजरानी के गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध हो गए। रविवार को धर्मवीर सिंह दिल्ली से लौटा तो प्रेम प्रसंग को लेकर राजरानी से विवाद हुआ।
गुस्से में पति ने सोमवार की सुबह बिधूना थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद वह बच्चों को लेकर दिल्ली जाने की तैयारी करने लगा। इसी बीच दोपहर तकरीबन दो बजे राजरानी ने जहर खा लिया।
हालत बिगड़ने पर परिजन उसे गांव के ही प्राइवेट चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर पति ने शव को प्रेमी के दरवाजे पर रख दिया।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास बैरिकेडिंग कर दी है। देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि अभी तक इस मामले में मायके या ससुराल पक्ष से किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें