फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर दीवार गिरने से महिला व दो मवेशी दबकर मरे

विज्ञापन
फोटो 20 एयूआरपी -06 - मृतका सिया बेटी (फाइल फोटो) - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। पड़ोसी की जर्जर दीवार ढहने से मवेशियों को चारा दे रही महिला और दो मवेशियों की दबकर मौत हो गई। महिला का एक पुत्र गंभीर रूप से घायल है। दीवार पुरानी और ककैया ईंटों की बनी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह लगभग छह बजे फफूंद थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर सरैया निवासी सिया बेटी (55) पत्नी चंद्रपाल यादव घर के सामने बंधे मवेशियों को चारा दे रहीं थीं। उनका पुत्र संजय (21) भी साथ था। इसी दौरान सड़क की दूसरी तरफ स्थित पड़ोसी यतेंद्र तिवारी के घर की दीवार भरभरा कर गिर गई।
दीवार काफी ऊंची होने के कारण मलबा सड़क की दूसरी तरफ चंद्रपाल यादव के चबूतरे से लेकर बरामदे तक जा गिरा। मलबे की चपेट में आने से सिया बेटी, बेटा संजय, उनकी एक गाय और एक भैंस दब गईं। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मलबे में दबी महिला और पुत्र को निकाल कर अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में सिया बेटी ने दम तोड़ दिया। घायल संजय (21) का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मलबे में दबने से एक गाय और एक भैंस की भी मौत हो गई है।
महिला के दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। बताया जा रहा है कि यतेंद्र तिवारी के घर की दीवार मिट्टी और ककैया ईंट की बनी थी, जो काफी जर्जर थी। दीवार की ऊंचाई भी बहुत अधिक थी। थानाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।

फोटो 20 एयूआरपी -07 - रोते-बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें