फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी का हार्न सुनकर घबराई युवती, स्कूटी से गिरकर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। अछल्दा रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-13 बी क्रासिंग पार करते समय युवती स्कूटी समेत गिर गई। आसपास मौजूद लोग व आरपीएफ के जवान ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान मालगाड़ी करीब 10 मिनट खड़ी रही।
विज्ञापन

अछल्दा के बेसोली अड्डा निवासी राकेश कुमार की बेटी निशा (21) स्कूटी से बाजार जा रही थी। रेलवे स्टेशन अछल्दा के गेट 13 बी क्रासिंग बंद होने के कारण के निशा जल्दबाजी में क्रासिंग के नीचे से स्कूटी निकालकर दूसरी तरफ जाने लगी। इसी बीच लूप लाइन पर आ रही मालगाड़ी का हार्न सुन वह घबरा गई और स्कूटी समेत गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने युवती को वहां से हटाया।
स्टेशन अधीक्षक ने पायलट को जानकारी देकर मालगाड़ी रुकवाई। आरपीएफ के जवानों ने घायल युवती को अछल्दा सीएचसी में भर्ती कराया। स्टेशन अधीक्षक अमित सिंह ने बताया कि आरपीएफ के जवानों ने घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। करीब दस मिनट तक मालगाड़ी खड़ी रही। जिसके बाद 12 बजकर 50 मिनट पर मालगाड़ी को इटावा के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें