फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार ने दिया सामान तो दुरुस्त होने लगी क्षतिग्रस्त पाइप लाइन

विज्ञापन
कानपुर रोड पर क्षतिग्रस्त पड़ी पाइप लाइन जोड़ते पालिका कर्मचारी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। शहर में अंडरग्राउंड गैस पाइप लाइन बिछाए जाने के वक्त पाइप लाइन टूट गई थी। इससे दो दिन से छह मोहल्ले में गंदा पानी आ रहा था। अमर उजाला ने लोगों की समस्या 20 अप्रैल को प्रमुखता से उठाई तो बुधवार को नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया। ठेकेदार ने सामान उपलब्ध कराया तो पालिका कर्मी पाइप लाइन को दुरुस्त करने में जुट गए। देर शाम नलों से साफ पानी आने लगा।
विज्ञापन

एक प्राइवेट कंपनी की ओर से शहर में अंडर ग्राउंड गैस पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। अनदेखी के कारण दो दिन पहले पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे छह मोहल्लों में गंदा पानी आ रहा था। शहर के लोगों को भीषण गर्मी में पानी की गंभीर समस्या हो रही थी। स्थानीय लोगों ने कंपनी के ठेकेदारों पर मनमानी का आरोप लगाया था।
खबर छपने के बाद बुधवार सुबह ही कंपनी के ठेकेदार ने नगर पालिका पहुंच कर ईओ से मुलाकात की। तब उन्होंने सामान उपलब्ध कराने पर पालिका कर्मचारियों के माध्यम से पाइप लाइन जुड़वाने की सहमति दी। जिस पर बुधवार को दोपहर बाद पालिका कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर कानपुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को दुरुस्त करने का काम किया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी पालिका बलवीर सिंह ने कहा कि गैस पाइप लाइन बिछाने वाले ठेकेदार पालिका आए थे। जहां उन्होंने सामान देने की सहमति देते हुए पालिका कर्मियों से पाइप लाइन दुरस्त कराने की मांग की थी। जिस पर उनके द्वारा दिए गए सामान से क्षतिग्रस्त पाइप लाइन जोड़ने का काम किया गया है।

20 अप्रैल के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें