फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 17 से 53 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद, तैयारी शुरू

Wed, 11 Mar 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में एक ओर जैसे जैसे गेहूं की फसल पक रही है। इसी के साथ ही गेहूं की खरीद की तैयारी भी जिला प्रशासन ने तेज कर दी है। जिले में 17 मार्च से शुरू होने जा रही गेहूं खरीद को लेकर 53 क्रय केंद्रों को संस्तुति दे दी गई है। इसके साथ ही केंद्रों के सापेक्ष जरूरी संसाधन जुटाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत गेहूं की सरकारी खरीद के लिए किसान पंजीकरण एक जनवरी 2026 से पोर्टल पर शुरू हो गया है। अभी तक जिले के 310 किसानों ने विभागीय पोर्टल पर अनाज बिक्री करने के लिए रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में गर्मी के साथ ही कुछ हद पीलापन आने लगा है। ऐसे में फसल के जल्द पकने की उम्मीद जताई जा रही है।
किसानों के मुताबिक मार्च के अंतिम सप्ताह तक कटाई शुरू हो जाएगी। पिछले साल जिले में गेहूं खरीद के लिए प्रशासन ने 61 क्रय केंद्र बनाए थे, लेकिन इस बार यह आंकड़ा 53 तक सीमित है। हालांकि विभागीय अधिकारी क्रय केंद्रों के प्रस्ताव आने के साथ ही यह संख्या बढ़ने की उम्मीद जता रहे हैं। इस बार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य पिछले साल के मुकाबले 160 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है। ऐसे में गेहूं का भाव इस बार 2585 रुपये प्रति क्विंटल रहने वाला है। गांव गांव किसानों को पंजीकरण कराने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


पिछले साल हुई थी 44 फीसदी खरीद
जिले में साल 2025 में गेहूं खरीद को लेकर 61 क्रय केंद्र स्थापित किए गए थे। शासन स्तर से 25500 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया था। 2557 किसानों से 11332 एमटी ही गेहूं की खरीद हो सकी थी। ऐसे में गेहूं खरीद का लक्ष्य महज 44 फीसदी पूरा हो सका था। इस बार गेहूं के क्रय केंद्रों की संख्या 53 ही हो सकी है। ऐसे में किसानों को उपज बिक्री के लिए दूर का सफर भी करना पड़ सकता है।
-
गेहूं बिक्री करने के लिए नॉमिनी भी बना सकेंगे किसान
उपज बिक्री करने के लिए किसान अपने निकट संबंधी को नॉमिनी भी बना सकते हैं। ताकि किसान की अनुपस्थिति में आधार प्रमाणीकरण कर क्रय केंद्र पर नॉमिनी उपज को बिक्री कर सके। पंजीकरण में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर किसान टोल फ्री नंबर 1800-1800-150 व मोबाइल नंबर 8564098657, 9919515204 पर संपर्क कर सकते हैं।

शासन के निर्देश पर गेहूं खरीद की तैयारी शुरू कर दी गई है। अभी तक 53 क्रय केंद्रों को संस्तुति मिल चुकी है। क्रय केंद्रों में इजाफा भी हो सकता है। इन दिनों किसान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं।-बृजेश कुमार, जिला विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें