फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बारिश, तेज हवा से गिरी गेहूं, सरसों की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। जिले में बुधवार रात तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे खेतों में सरसों व गेहूं की फसल गिर गई। जिले में बुधवार को मौसम में बदलाव आया। रात भर कहीं तेज हवा चली तो कहीं पर तेज हवा के साथ बारिश हुई। वहीं अलगे कुछ दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन

सरसों की फसल पर फूल आ गया है और फली भी आने लगी है। मंगलवार देर रात ब्लॉक जिले के औरैया, अजीतमल, अछल्दा, एरवाकटरा, भाग्यनगर, बिधूना व सहार ब्लॉक में तेज हवा के साथ बारिश हुई। कृषि विज्ञान केंद्र ग्वारी के प्रभारी व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि बुधवार को जिले में दो मिलीमीटर बारिश हुई है। हल्की बारिश से फसलों को नुकसान नहीं है। जिन खेतों में पहले से पानी भरा हुआ था, वहां गेहूं और सरसों की फसल गिरने से नुकसान हो सकता है।
कृषि विज्ञान केंद्र ग्वारी के प्रभारी व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.अनंत कुमार ने बताया कि 21 फरवरी को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। 22 फरवरी को मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन

सरसों की फसल पर फूल आ गया है और फली भी आनी शुरू हो गई है। रात में तेज हवा के साथ आई बारिश से फसल गिर गई है। जिससे उत्पादन प्रभावित होगा। -निर्भय सिंह, लिड़ैयापुर
विज्ञापन

मंगलवार रात तेज हवा के साथ आई बारिश से सरसों, गेहूं की फसल गिर गई है। इससे फसल का उत्पादन प्रभावित होगा। -जयबीर सिंह, नगला गुलाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें