पोलियो दिवस के क्रम में रविवार को जनपद के नवजात से लेकर वर्ष के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का अभियान चलाया गया। अभियान में जिले के 45.63 फीसदी को बूथ पर दवा पिलाई गई।
पोलियो दिवस का शुभारंभ प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विनोद सागर ने जिला अस्पताल में नवजात शिशु को पोलियो वैक्सीन पिलाकर किया।
उन्होंने कहा कि आपकेही सहयोग से स्वास्थ्य विभाग जिले से पोलियो को मार भागाने में कामयाब हुआ है। अब तो यह अंत की बेला है और कहते हैं कि अंत भला तो सब भला। इस मूलमंत्र को प्रेरणास्रोत मानकर सभी वालिंटियर आज के अभियान की शुरूआत करें।
अभियान में अछल्दा में 50.50, ऐरवाकटरा में 46.00 अजीतमल में 43.85, औरैया नगर में 44.70, अयाना में 43.96, शहाब्दा में 43.51, दिबियापुर में 44.57, फफूंद में 45.89, बिधूना में 47.17 तथा सहार में 43.72 फीसदी बच्चों को बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाई गई।
अभियान के बाद प्रभारी सीएमओ डा. सागर ने बताया कि पूरे दिन चले अभियान में जनपद में कुल लक्षित बच्चे 255949 के सापेक्ष आज 116786 बच्चों को बूथों पर पोलियो खुराक पिलाई गई है।
उन्होंने बताया कि सोमवार से अभियान के अगले चरण के तहत चिन्हित सार्वजनिक स्थानों और घर-घर पोलियो ड्राप पिलाने को गठित टीमें निकलेंगी।