फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था का आलम, अंधेरे में दी परीक्षा

Mon, 14 Sep 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को लेखपाल परीक्षा के दौरान प्रशासन का होमवर्क धरा रह गया। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त रोशनी न होने पर परीक्षार्थियों को अंधेरे में परीक्षा देनी पड़ी। वहीं परीक्षा केंद्रों से दूरी बनाए रखने के आदेश भी खोखले साबित हुए।
विज्ञापन




लेखपाल भर्ती परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को दो घंटे पहले बुलाया गया। सुबह सात बजे परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कई परीक्षार्थियों को ऐसे कमरे में बैठाया गया, जहां परीक्षा देने में उन्हें परेशानी हुई। कम रोशनी के कारण पेपर पढ़ने के लिए उन्हें प्रश्नपत्र रोशनी की ओर करना पड़ा।


इस दौरान केंद्र प्रभारी से परीक्षार्थियों की नोकझोंक भी हुई। औचक निरीक्षण पर निकलीं जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने भी हकीकत देखी और परीक्षा केेंद्र कक्ष में रोशनी किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



परीक्षा देकर बाहर आने पर कुमारी सुमन ने बताया कि खराब मौसम के चलते कक्षों में अंधेरा था, जिससे काफी परेशानी हुई है। परीक्षार्थी राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा का समय कम तथा अंधेरा होने के कारण उन्हें परेशानी हुई।


सोनी ने बताया कि परीक्षा समय से दो घंटे पहले केंद्रों पर पहुंचने के आदेश के चलते परीक्षार्थियों का महत्वपूर्ण समय बर्बाद हुआ। वहीं पंखा न चलने के कारण गर्मी में परीक्षा देनी पड़ी।

 

परीक्षा केंद्रों से मीडिया कर्मियों को रखा दूर- अजीतमल (औरैया)। लेखपाल परीक्षा के दौरान केंद्रों से दूरी बनाए रखने के निर्देश की मीडिया कर्मियों ने निंदा की है।


अजीतमल केंद्रों के निरीक्षण को आए डीएम माला श्रीवास्तव एवं एसपी मनोज तिवारी के पास जब मीडिया ने पहुंचना चाहा तो उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखने की कोशिश करतेे हुए मीडिया को भी केंद्र से  100 मीटर दायरे के बाहर रहने के निर्देश दे दिए।

 

झमाझम बारिश से भीगे लेखपाल के परीक्षार्थी - अजीतमल । कस्बे के चार केंद्रों पर आयोजित लेखपाल परीक्षा के अभ्यर्थियों को द्वितीय पाली में परीक्षा समय से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुचने के आदेश के चलते सैकड़ों परीक्षार्थियों में उस समय भगदड़ मच गई जब अचानक झमाझम बारिश होने लगी।


परीक्षिार्थियों ने भीगने से बचाने को पेड़ों के नीचे आसरा लिया, लेकिन तेज बारिश के चलते वह नहीं बच सके। परीक्षार्थियों ने भीेगे कपड़ों में ही परीक्षा दी ।


रोडवेज कर्मचारी रहे चाक चौबंद - अजीतमल । लेखपाल परीक्षा के चलते प्रशासन ने रोडवेज बसों पर पहली बार सख्ती दिखाई। इसके चलते कस्बे के हाइवे से गुजरने वाली रोडवेज बसें आज कस्बे के अंदर देखी गई ।


रोडवेज अधिकारी और कर्मचारियों ने कस्बे के दोनों छोर पर डेरा जमा कर हाइवे से गुजरने वाली बसों को कस्बे के अंदर भेजने का कार्य किया। सख्ती के चलते समस्त डिपो की बसें कस्बे के अंदर से गुजरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें