फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दयालपुर-भीखमपुर के वाशिंदे लाचार, नहीं सुन रही पालिका सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। नगर पालिका के मोहल्ला दयालपुर-भीखमपुर मेें तीन माह से 100 घरों के बाहर प्रदूषित पानी भरा होने से लोग परेशान हैं। मोहल्ले के लोगों में बीमारी फैलने का डर है। वहीं कई घरों में लोग बुखार से पीड़ित हैं। उन्होंने पालिका प्रशासन से समस्या के निदान की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी रानी देवी ने बताया कि घर से कहीं बाहर जाने के लिए निकलते ही गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। सभासद से कई बार दिक्कत बताई लेकिन वह भी नहीं सुन रहे हैं।
मोहल्ला निवासी बसंती देवी ने बताया कि गली में पानी भरा रहता है। घर-घर में कोई न कोई बीमार बना हुआ है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। छोटे-छोटे बच्चे बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

सप्लाई के पानी में गंदा पानी मिलकर आता है। जिसे पीने से लोग बीमार हो रहे हैं। लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। मोहल्ला निवासी एक फौजी के 10 वर्षीय पुत्र की डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई थी। फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
पूर्व सभासद आशा देवी का कहना है कि मोहल्ले में तीन माह से लोग परेशान हैं। न तो सभासद सुन रहे हैं और न ही पालिका प्रशासन। लगभग 100 घरों के चारों तरफ गंदा पानी भरा है। मजबूरी में लोगों को उसमें घुसकर आना-जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पालिका कर्मचारियों को भेजकर नाला खुलवाया जा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।- बलवीर सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें