फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन आवासों के चारों तरफ भरा तालाब का गंदा पानी

विज्ञापन
तालाब के पानी में डूबे पड़े प्लाट - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। पालिका परिक्षेत्र के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा नई बस्ती में निर्माणाधीन घरों के चारों तरफ तालाब का गंदा पानी भर जाने से गृहस्वामी परेशान हैं। हालत यह है कि पानी भरा होने से वे मकान का निर्माण पूरा नहीं करा पा रहे हैं। इससे लाखों रुपये बर्बाद होने की आशंका से उनके माथे पर बल पड़ रहे हैं। समस्या से ग्रसित लोगों ने ईओ से जल निकासी की व्यवस्था कराए जाने व तालाब को बंद कराए जाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

नई बस्ती पढ़ीन दरवाजा (झाबर) में लंबे समय से बना तालाब पास की जमीन पर मकान का निर्माण कराने वालों के लिए दिक्कत का सबब बनता जा रहा है। क्षेत्र में प्राइवेट प्रापर्टी डीलरों द्वारा कराई गई प्लाटिंग लेने वाले भाग्य को कोस रहे हैं। फफूंद रोड के पास हुई इस प्लाटिंग के थोड़ी ही दूर पर सालों पुराना एक तालाब है। शहर में पालिका की ओर से आज तक जल निकासी की कोई ठीकठाक व्यवस्था न होने से नाले-नालियों का पानी शहर में बने तालाबों में बहकर पहुंचता है। इस कारण से तालाबों के लबालब होते ही गंदा पानी बाहर निकलकर आसपास पड़ी खाली जमीन पर भी भर जाता है। इस तालाब के साथ भी ऐसा ही है और इसके पानी की निकासी न होने से यह मकानों के चारों ओर भर रहा है।
लगभग चार साल पहले ही पुत्रवधू अरुणा देवी के नाम प्लाट खरीदा था। मकान का निर्माण कराना शुरू कर दिया और आधे से अधिक निर्माण पूरा हो चुका तो तालाब का पानी मकान के चारों तरफ भर गया। ऐसे में भविष्य ही संकट में नजर आ रहा है। पानी भरे होने से बुरी तरह से परेशान हूं।
विज्ञापन

खेती-किसानी करते हैं बड़ी मुश्किल से प्लाट खरीद पाए थे। जब बनवाने का समय आया तो प्लाट के चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। अब समझ में नहीं आता कि क्या करें। रुपया भी लगाया और मकान भी नहीं बनवा पा रहे हैं। यह एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
प्राइवेट नौकरी करता हूं। तिनका-तिनका जोड़कर प्लाट खरीदा। उधार रुपये लेकर मकान निर्माण शुरू कराया तो बरसात के चलते तालाब का पानी पूरे क्षेत्र में भर गया। जिससे निर्माण करा पाना दूभर हो गया है। ईओ को समस्या बताई है।
कुछ लोग आए थे। उन्होंने अपनी समस्या भी बताई। शहर में पानी निकासी की गंभीर समस्या है। हालांकि पालिका प्रशासन इसका स्थाई समाधान कराए जाने के प्रति लगातार प्रयासरत है। रही बात मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा नई बस्ती के लोगों की तो मौके पर जाकर ही सही स्थिति का आंकलन हो सकता है। इसके लिए जल्द ही मौके पर जाकर देखूंगा और समस्या का समाधान कराने की व्यवस्था की जाएगी।- सुधीर कुमार सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें