संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव ने यू-डायस पोर्टल में खराब प्रगति वाले विद्यालयों को चेतावनी जारी की है। इस बाबत डीआईओएस की ओर से संबंधित विद्यालयों के प्रबंधकों को दो दिन में फीडिंग का कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम दिया गया है।
डीआईओ एस ने बताया कि जिले के बीआरएसडी इंटर कॉलेज अजीतमल, श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय अजीतमल, श्री शिव शंकर इंटर कॉलेज बाबरपुर अजीतमल, विद्या देवी बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बल्लापुर, किसान हायर सेकेंडरी स्कूल सेहूद, मां शारदे हायर सेकेंडरी स्कूल भाग्यनगर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज भाग्यनगर द्वारा संस्था में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का यू-डायस पोर्टल पर प्रोफाइल शून्य प्रदर्शित हो रहा है।
इससे स्पष्ट हो रहा है कि इन विद्यालयों की ओर से अभी तक पोर्टल पर फीडिंग का कार्य शुरू नहीं हुआ है। पोर्टल पर इन संस्थाओं को डिफाल्टर अंकित किया गया है। डीआईओएस ने संस्था के प्रबंधक व प्रधानाचार्यों को दो दिन के अंदर यू-डायस फीडिंग का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। यदि नियत समय में कार्य पूरा न हुई तो संबंधित विद्यालयों के मान्यता समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।