फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कीटनाशक दवा पीने से युवक की बिगड़ी हालत, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। कस्बा के हरीगंज बाजार निवासी राजकिशोर (25) पुत्र हरिराम ने गुरुवार शाम कीटनाशक दवा पी ली। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में परिजन उसे लेकर आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचे। डॉक्टर ललित कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक सैफई रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन


गड्ढा खोदकर रास्ता बंद करने का लगाया आरोप

अजीतमल। अचिंत मिश्रा औरैया तहसील में बतौर राजस्व निरीक्षक कार्यरत हैं। आठ मार्च को वह अपनी ड्यूटी पर थे। दोपहर को घर के सामने रास्ते पर कुछ लोगों ने जेसीबी चलाकर गड्ढा खोद दिया। जिससे उनके घर से निकलने का रास्ता बंद हो गया। उन्होंने कोतवाली पुलिस सहित उपजिलाधिकारी से मामले की शिकायत करते हुए रास्ते में किए गए गड्ढे को बंद करवाने की गुहार लगाई है। एसडीएम अजीतमल रामौतार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। टीम गठित कर जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)

मुख्य चोर गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
औरैया। शुक्रवार को पुलिस ने वाहन चोर गैंग के तीन सदस्यों को नौ टायर व चार रिम के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले में पुलिस ने गुरुवार को मुख्य आरोपी जसवीर सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी दारापुर थाना सदर मोगा जिला मोगा पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजा गया है। अजीतमल कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी जेल भेज दिया गया है। एक दिन पहले तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।(संवाद)
विज्ञापन




-



अमृत सरोवर से मछली चोरी होने पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
रुरुगंज। विकासखंड एरवाकटरा की ग्राम पंचायत वैबाह के मजरा नगला लालजू में पिछले वर्ष अमृत सरोवर का निर्माण कराया गया। इसके बाद बारिश के मौसम आने पर पानी भर गया। इस दौरान हजारों मछलियां भी सरोवर में आ गई।
गांव के लोगों ने गुरुवार को अमृत सरोवर पर एकत्र होकर हंगामा काटा। नाराजगी जताते हुए बताया कि नामजद ने मछली चोरी कर ली हैं। आठ माह में मछलियां काफी बड़ी हो गई थी। इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर व थानाध्यक्ष से मामले की शिकायत की। वैबाह गांव निवासी विशेष कुमार, शिववीर सिंह, सुरेश फौजी ने गुरुवार को उपजिलाधिकारी बिधूना से मामले की शिकायत लिखित प्रार्थना पत्र देकर की। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी रमेश चन्द्र ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। जांच की जायेगी।(संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें