फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एक सप्ताह तक मरीजों को जकड़ रहा है वायरल बुखार

Fri, 10 Oct 2025 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। इन दिनों जो लोग वायरल बुखार की चपेट में लोग आ रहे हैं, उन्हें दवा कराने के सात दिन बाद भी बुखार नहीं उतर रहा है। शरीर में लगातार तपन रह रही है। इससे शरीर में टूटन और कमजोरी भी मरीज महसूस कर रहे हैं। डॉक्टर उन्हें अच्छे खानपान व बदलते मौसम के अनुसार दिनचर्या रखने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी व पीएचसी में इन दिनों वायरल बुखार के मरीज बहुतायत में पहुंच रहे हैं। दिन में तेज धूप तो रात में ठंडक वायरल बुखार की समस्या बढ़ा रहा है। सहायल में बुखार से पीड़ित अंजू देवी, राजेश कुमार, भिखारी लाल व लख्मीचंद्र पिछले एक सप्ताह से परेशान चल रहे थे। उन्होंने बताया कि अब बुखार ठीक हो गया है। दवा के सेवन करने के बाद भी उन्हें छह से सात दिन तक बुखार ने अपनी चपेट में लिया। शरीर लगातार तपता रहा। अब बुखार ठीक हो जाने के बाद शरीर में कमजोरी भी महसूस हो रही है। उधर, वायरल बुखार को लेकर सहार सीएचसी अधीक्षक डॉ. राकेश सचान ने बताया कि वायरल बुखार की चुनिंदा दवाएं हैं। उन्हें मरीज को नियमत: सेवन करना होगा। वायरल बुखार ठीक होने में कुछ समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें