फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिना चटाई-फर्नीचर जमीन पर बैठे छात्र, वीडियो वायरल

Thu, 23 Jul 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -1- जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते नौनिहाल। स्रोत:सोशल मीडिया
विज्ञापन
औरैया। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम बीझलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में सरकारी दावों की पोल खोलता एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में बच्चों को खुले आसमान के नीचे बिना फर्नीचर व चटाई के जमीन पर बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। इससे अभिभावकों में आक्रोश है। बीएसए ने बीईओ को जांच के लिए कहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विद्यालय के बच्चे खुले मैदान में बिना किसी सुविधा के जमीन पर बैठे हैं। पढ़ाई के दौरान बच्चों के बैठने के लिए न तो फर्नीचर का प्रबंध दिखा और न ही चटाई या पट्टी बिछाई गई थी। अभिभावकों का कहना है कि स्कूलों में बच्चों को इस तरह की अव्यवस्था झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्यालय प्रशासन उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग नहीं कर रहा है। यदि किसी कारणवश कक्षाओं के अंदर पठन-पाठन संभव नहीं था, तब भी परिसर में बच्चों के बैठने का समुचित प्रबंध किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन


मामले का संज्ञान लिया गया है। वस्तुस्थिति की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।- संजीव कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें