फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कुत्ता सामने आने से पलटा ऑटो, छह घायल

Thu, 23 Jul 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बेला मार्ग पर खरगपुर मोड़ के पास बुधवार को कुत्ता सामने आने से एक ऑटो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ऑटो सवार छह यात्री घायल हो गए। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन

कस्बा से बेला की तरफ तेज रफ्तार ऑटो जा रहा था। गांव खरगपुर मोड़ के पास अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया। उसे बचाने के चक्कर में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और आगे जाकर ऑटो पलट गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
घायलों में फर्रुखाबाद स्थित थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव अमर तिवारी (21), कन्नौज स्थित थाना ठठिया क्षेत्र के गांव हीरापुरवा निवासी योगेंद्र (25) व उनकी पत्नी मधु (24) घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों में कन्नौज के थाना सकरवा क्षेत्र के गांव चौपुन निवासी कैलाश देवी (60), कानपुर देहात स्थित रसूलाबाद के गांव कलेरामपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार (24) और इटावा स्थित थाना भरथना क्षेत्र के गांव तुलिया कठेरा निवासी शकुंतला (56) भी शामिल हैं। कोतवाल विनेश कुमार सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त ऑटो को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें