फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल के बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली में इंस्पेक्टर से अभद्रता और वर्ग विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह को भारी पड़ गया।
विज्ञापन

सोमवार रात आठ बजे से शहर में शुरू हुए हंगामे के बाद पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, उसके पुत्र समेत चार नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। फिर देर रात पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मेडिकल करा कर दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
रंगदारी को लेकर शनिवार शाम उपजे विवाद ने सोमवार शाम शहर का माहौल बिगाड़ दिया। एक पक्ष की पैरवी लेकर शनिवार को कोतवाली पहुंचे भाजपा के जिला पंचायत सदस्य कर्मवीर को पुलिस ने बैठा लिया। इससे नाराज कर्मवीर के पिता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह भी कोतवाली पहुंच गए। यहां पर उन्होंने सीओ के सामने इंस्पेक्टर संतोष अवस्थी से अभद्रता की और वर्ग विशेष पर टिप्पणी कर दी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद सोमवार शाम को वर्ग विशेष के लोगों ने रात आठ बजे के करीब सड़कों पर उतर कर खूब हंगामा किया। थाने का घेराव करके जमकर नारेबाजी की और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, उसके बेेटे और गुर्गों पर कार्रवाई की मांग क
ी।
रात आठ बजे से लेकर देर रात तक अलग-अलग जगहों पर लोग विरोध करते रहे। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने दीपू सिंह, कर्मवीर सिंह, सूरज राजावत, सनी को नामजद करते हुए 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ इंस्पेक्टर की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और रात लगभग दो बजे के करीब पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार सुबह भी लोग सड़कों पर उतरे और हंगामा किया।
इस पर कड़ी सुरक्षा में पिता-पुत्र को मेडिकल के लिए अस्पताल लाया गया, जहां से कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। पिता-पुत्र की गिरफ्तारी और पुलिस की सख्ती के बाद मंगलवार देर शाम माहौल शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें