फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दागी छवि वाले नहीं होंगे कक्ष निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2022 की परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में दागी छवि वाले शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों को कक्ष निरीक्षक की जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। इसके लिए हर विद्यालय से ऐसे शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों की सूची मांगी गई है। ताकि उन्हें कक्ष निरीक्षकों की जिम्मेदारी न दी जाए।
विज्ञापन

पूर्व की परीक्षाओं में कई केंद्रों पर ऑनलाइन नजर रखते हुए कक्ष निरीक्षकों को नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए थे। ज्यादा ढिलाई बरतने व नकल से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्त होने की आशंका वाले शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों को हटाया गया था। अब सभी विद्यालयों से ऐसे शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों की सूची मांगी गई है, जो पूर्व की परीक्षाओं में कक्ष निरीक्षक की भूमिका निभाने में असफल रहे हैं।
उनको इस बार कक्ष निरीक्षक का दायित्व नहीं सौंपा जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि बोर्ड के निर्देश हैं कि ऐसे लोग जो परीक्षा की पारदर्शिता को बरकरार रखने में खरे नहीं उतरे हैं, या फिर वह स्कूल जिन्हें डिबार किया गया था, वहां के शिक्षकों की ड्यूटी नहीं लगाई जानी है। इसके लिए सभी विद्यालयों से ऐसे शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों की सूची मांगी जा रही है। बोर्ड का जैसा निर्देश होगा उसी हिसाब से कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें