फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति व पत्नी दोनों की लगी चुनाव में ड्यूटी, बच्चे संभाले कौन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। चार से आठ माह के दुधमुंहे बच्चे लेकर महिला मतदान कर्मी शनिवार को मंडी समिति में पहुंची। मतदान के दिन बच्चे को लेकर ड्यूटी कैसे करेंगे, इसकी चिंता उनको सता रही थी। चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए कुछ महिला कर्मियों ने प्रार्थना पत्र भी दिए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

चुनाव आयोग की गाइडलाइन के बावजूद पति-पत्नी दोनों की ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई है। मंडी समिति में मौजूद महिला मतदान कर्मी ने बताया कि चुनाव में पति व पत्नी की दोनों की ड्यूटी लगा दी है। पति को बूथ पर जाना होगा। जबकि पत्नी को रिजर्व में रखा गया है। बताया कि बच्चे छोटे हैं। इस स्थिति में ड्यूटी कैसे करें, इसकी चिंता है। वहीं, दूसरी महिला ने बताया कि बच्चा अभी सात महीने का है।
ऐसे में बच्चे को लेकर ड्यूटी कर पाना मुश्किल होगा। पर क्या करें, नौकरी बचाने के लिए जो निर्देश मिलेंगे, उनका अनुपालन तो किसी तरह करना ही है। जबकि इस बार चुनाव आयोग की गाइडलाइन में चुनाव में पति व पत्नी में से किसी एक की ही ड्यूटी लगाई जानी है। साथ ही उन महिलाओं को विशेष सुविधा दी जानी थी, जिनका बच्चा छोटा व दूध पीता हो। लेकिन ड्यूटी लगाते वक्त इन निर्देशों का ध्यान नहीं रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें