कंटेनर से टक्कर के बाद उखड़ गई कार की छत
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में औरैया सदर कोतवाली अंतर्गत इटावा-कानपुर हाईवे पर करमपुर के पास खड़े कंटेनर ट्रक में कार जा भिड़ी। दुर्घटना में कार की छत उड़ गई। इसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे हुआ। कार चालक को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया।
लगभग एक घंटे तक एक तरफ का यातायात बाधित रहा। आगरा के बल्केश्वर निवासी राजकुमार (53) सराफा व्यवसायी थे। ये जीएलए में असिस्टेंट प्रोफेसर बेटे अर्चित (28), पत्नी भावना (50) बेटी दीक्षा (27) और साले महावीर (51) के साथ कानपुर बेटी के रिश्ते के लिए जा रहे थे।