यूपी में औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की शाम किशोरी को अगवा कर जा रही कार पैंटून पुल से यमुना नदी में गिर गई, इसमें अपहृत किशोरी और दो युवकों की मौत हो गई। जबकि गंभीर अवस्था में दो युवकों को कानपुर रेफर किया गया है।
इटावा निवासी मृतका के पिता ने जिस युवक पर अपहरण का मुख्य रूप से आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है, वो लापता है। एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश कर रही है। मामले में उसके भाई को भी नामजद किया है।
शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर तिलक नगर निवासी विवेक बाजपेई (24), उत्पल पांडेय (36), पवन कुमार (28), छुनमुन तिवारी निवासी गांव नीमरी करावली हाल निवासी सत्तेश्वर औरैया व गांव जुहीखा थाना अयाना निवासी एक किशोर (17) मंगलवार शाम चार बजे कार से गांव नीमरी करावली गए थे।
इटावा थाना क्षेत्र के गांव संडौस निवासी दुर्योधन का आरोप है कि उनकी पुत्री सोनम (15) को इसी कार से अगवा कर ले जाया गया। अयाना थाना क्षेत्र में इटावा-औरैया को जोड़ने वाले पैंटून पुल पर कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गई।