रास्ते को बैरिकडिंग लगाकर बंद करती पुलिस टीम।
- फोटो : AURAIYA
अजीतमल (औरैया)। हॉटस्पॉट क्षेत्र में लगाई गई बैरिकेडिंग रात में लोगों ने हटा दी। इस पर कोतवाली निरीक्षक ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करने को कहा है। वहीं, फिर से रास्ते में बैरिकडिंग लगा दी गई है।
बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला लक्ष्मी नगर में कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद प्रशासन ने हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित कर दिया है। कोतवाली पुलिस ने 250 मीटर क्षेत्र को बैरिकेडिंग लगाकर आवाजाही पर रोक लगा दी है। बाबरपुर कस्बे के फफूंद रोड पर स्थित मुख्य बाजार की दुकानें भी बंद हो गई हैं।
साथ ही करीब एक दर्जन गलियों में भी बैरिकेडिंग लगाई गई है। रात के समय कुछ लोगों ने कई गलियों से बैरिकेडिंग हटा दी। सुबह निरीक्षण करने पहुंचे कोतवाली निरीक्षक सुधीर सिंह ने फिर से बैरिकेडिंग लगवाई। उन्होंने बताया कि ढाई सौ मीटर परिधि में आने वाली सभी गलियों को सील कर दिया गया है।