फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नौ घंटे देरी से चली ऊंचाहार एक्सप्रेस, रात वाली ट्रेन सुबह पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी। सर्द मौसम में घने कोहरे का असर ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ने लगा है। प्रयागराज से दिल्ली होकर चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस कंचौसी में रात नौ बजे आती है। मंगलवार रात अपने निर्धारित समय नौ बजे के बजाय नौ घंटे की देरी से बुधवार सुबह छह बजे के बाद पहुंची।इंतजार में बैठे मुसाफिर स्टेशन पर सर्दी में परेशान रहे। कई दूसरी ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन


ट्रेन की देरी को देखते हुए रात में पहुंचे कई यात्री लौट गए। कुछ यात्री रात में प्लेटफार्म पर ठंड में ट्रेन का इंतजार करते रहे। इसके अलावा भटिंडा से बालुरघाट जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस अपने समय से एक घंटे की देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची। सर्द मौसम में दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, फिरोजाबाद, टुंडला व इटावा जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यात्रियों का कहना है कि आए दिन ट्रेन की देरी से पहुंचने के कारण परेशानी हो रही है। यात्रियों को ट्रेन के समय की एडवांस सूचना भी दी जानी चाहिए। कानपुर, उन्नाव, फतेहपुर, प्रयागराज जाने वाले यात्री परेशान हुए। स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कोहरे के कारण ट्रेनें लेट चल रही हैं। इसकी जानकारी यात्रियों को अनाउंस करके दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें