दिबियापुर। फफूंद दिबियापुर मार्ग पर गांव दूल्हाराय का पुरवा के सामने कार और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे कार और ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार का एयरबैग खुल गया, जबकि ट्रेक्टर के तीन पहिए ही निकल गए।
गुरुवार देर शाम तकरीबन नौ बजे फफूंद दिबियापुर मार्ग पर गांव दूल्हाराय पूर्वा के पास एक ट्रैक्टर और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। कार का एयर बैग खुलने से कार चालक बाल-बाल बच गया जबकि ट्रेक्टर के तीन पहिए निकल गए। कार चालक अछल्दा के
गांव गंगदासपुर नगला मुंशी निवासी गोलू यादव पुत्र बलवीर यादव अछल्दा गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसमें ट्रैक्टर चालक कन्हैया निवासी बेला गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने चीख पुकार सुनी तो घायलों को बाहर निकाला। निजी वाहन से कार चालक गोलू को दिबियापुर सीएचसी लाए। यहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया गया। घायलों गोलू ने बताया कि वह दिबियापुर में एक निमंत्रण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वापस लौट रहा था।
ट्रैक्टर चालक ने बताया कि वह कंचौसी से आलू लेकर फफूंद कोल्ड स्टोरेज गया था। आलू रखवाकर वापस लौट रहा था। तभी हादसा हो गया।घटना की सूचना पर सीओ राममोहन शर्मा, प्रभारी फफूंद गंगा दास गौतम, दरोगा संदीप जादौन आदि मौके पर पहुंचे। सड़क के बीच में पड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को जेसीबी की मदद से हटवाया। तब जाकर सड़क मार्ग बहाल हो सका।