फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो झोपड़ियां जलीं, रंजिशन आग लगाने का आरोप

विज्ञापन
आग लगने के बाद जली गृहस्थी देखतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र के चिंतानगला में मंगलवार की रात दो झोपड़ियों में संदिग्ध हालात में आग लग गई। इससे गृहस्थी का सामान जल गया। पीड़ितों ने गांव के लोगों पर रंजिशन आग लगने की बात कह पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

बिट्टी देवी ने पुलिस को तहरीर दी कि उसका गांव के कुछ लोगों से मंगलवार शाम विवाद हुआ था। रात दो बजे के करीब अचानक झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोस में रहने वाली दिव्यांग गुलाबपरी पत्नी स्व. निब्बूलाल की झोपड़ी को चपेट में ले लिया।
दोनों झोपड़ियों के साथ गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया। पीड़ित ने गांव के ही तीन लोगों पर शाम को मारपीट करने के बाद आग लगाने का आरोप लगा पुलिस से शिकायत की है। थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि विवाद होने की जानकारी पर पुलिस रात में गांव गई थी। सुबह आग लगने की जानकारी मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आग से झोपड़ी जली, भैंस मरी
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला तुला निवासी जयवीर सिंह के घर बाहर रखी झोपड़ी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। किसान ने बताया कि आग से 10 क्विंटल लहसुन व एक भैंस की जल गई। पास बंधी दूसरी भैंस को बचाने के प्रयास में भतीजा श्रीराम आग से झुलस गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें