फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में दो हिस्ट्रीशीटरों के पैरों में लगी गोली, गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो04एयूआरपी 31-औरैया : गोली लगने से अस्पताल में भर्ती बदमाश वर्सल शाहू। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के बिधूना-बेला रोड पर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पैर में गोली लगी है। इनको सीएचसी से सैफई रेफर किया गया है। इनमें एक बदमाश बाराबंकी और दूसरा लखनऊ का है। एक बदमाश ने लखनऊ में पांच साल पहले हुई 14 करोड़ रुपये की आभूषण की डकैती में शामिल होना कबूल किया है।
विज्ञापन

बिधूना कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम बुधवार को बिधूना-बेला मोड़ पर सहार के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो लोग बेला की तरफ से आते दिखे। बाइक चला रहा व्यक्ति हेलमेट लगाए था। पीछे बैठे दूसरे व्यक्ति ने पुलिस को देखकर सहार की तरफ से होकर चलने का इशारा किया। इस पर युवक ने बाइक सहार की तरफ मोड़ दी।
उनकी इस हरकत को देखकर पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर युवक पुलिस पर फायरिंग कर दी। यह देख पुलिस और एसओजी टीम ने बचाव में फायरिंग की। पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश वहीं गिर गए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि दोनों को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया गया। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम वर्सल साहू निवासी सत्यप्रेमी नगर बाराबंकी और शिवम रस्तोगी बालागंज कैंपस रोड लखनऊ बताया। बदमाशों ने बताया कि 21 अप्रैल की शाम बिधूना में एक महिला की जंजीर झपट ली थी। सीसीटीवी फुटेज में दोनों की पहचान कर ली गई थी। बताया कि आरोपी अलग-अलग शहरों में वेश बदलकर रहते हैं और लूटपाट करते हैं।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। वर्सल साहू ने पूछताछ में 2017 में लखनऊ के थाना चौक इलाके में 40 किलो सोने के आभूषणों की लूट में शामिल होना कबूल किया है। बताया कि वर्सल एक साल पहले ही जेल से छूटकर आया था। शिवम रस्तोगी पर भी लखनऊ के विभिन्न थानों में लूट के कई मामले दर्ज हैं। कई बार जेल जा चुका है।
शिवम भी जेल से छूट कर आया है। दोनों बदमाश कस्बा बिधूना में रहकर एक गुटखा कंपनी में काम कर रहे थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने चेन स्नैचिंग की घटना में उपयोग की जाने वाली बाइक और असलहा भी बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा।

फोटो04एयूआरपी 32- अस्पताल में भर्ती शिवम रस्तोगी। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें