फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी दवाओं के मिले जखीरे में एक अवैध कारोबारी पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
फोटो04एयूआरपी 05- देर रात छापेमारी में बरामद किए गए अवैध दवा भरे गत्ते। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। सीएचसी अधीक्षक और यूनीसेफ की टीम ने मंगलवार की रात बंसई गांव में छापा मारकर एक घर से सरकारी दवाएं बरामद कीं थीं। इस मामले में एक कारोबारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सीएचसी बिधूना के अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा व यूनीसेफ के विनोद कुमार ने उपनिरीक्षक हेमंत कुमार के साथ मंगलवार की रात बंसई गांव स्थित विनोद कुमार दुबे के घर पर छापा मारा। टीम ने 23 तरह की अलग-अलग ब्रांड की दवाएं बरामद कीं थीं।
डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में सूचना मिल रही थी कि विनोद कुमार दुबे दूसरे जिलों से सरकारी दवाइयां लाकर बिधूना और आसपास क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों पर सप्लाई करता है। इस पर एलआईयू की टीम भी निगरानी में लग गई थी। टीम की सूचना पर मंगलवार की रात बंसई गांव स्थित विनोद दुबे के घर पर छापा मारा। टीम को सात गत्तों में 23 ब्रांडों की दवाइयां मिलीं।
विज्ञापन

बताया कि ये सरकारी दवाएं कहां से लाई जाती हैं और किन-किन मेडिकल स्टोरों पर बेची जा रहीं हैं। इसकी जांच की जाएगी। बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। कोतवाल सुजीत वर्मा ने बताया कि सीएचसी अधीक्षक की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें