फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आलू लदा ट्रक पलटा, यातायात बाधित

Sun, 17 Aug 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-16एयूआरपी25- रोड पर पलटा पड़ा आलू से लदा ट्रक। संवाद
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कस्बा के बेला मार्ग पर कीरतपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात आलू लदा ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक समेत दो घायल हो गए।
विज्ञापन

इससे रात 12 बजे से लेकर शनिवार दोपहर दो बजे तक मार्ग पर एक तरफ का यातायात बाधित रहा। शुक्रवार रात को एक ट्रक कुदरकोट से आलू लादकर मिर्जापुर जा रहा था। सामने आ रहे वाहन की तेज रोशनी के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया।
हादसे में ट्रक चालक प्रभु शंकर निवासी तिलोनी, थाना मऊ जनपद चित्रकूट व आलू व्यापारी निवासी कुदरकोट निवासी राजेश कुमार मामूली रूप से घायल हो लगए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक का शीशा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर बैरिकेडिंग लगाकर यातायात को नियंत्रित किया। सुबह दूसरी गाड़ी में आलू लदवाकर क्रेन की मदद से ट्रक को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि यातायात सामान्य करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें