फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिहार से आया 29 टन चावल लदा ट्रक, मंडी सचिव ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शुल्क की चोरी कर शहर में गेहूं और चावल बड़े पैमाने पर खपाया जा रहा है। शुक्रवार को इसकी एक बानगी सामने आई। देर शाम मंडी सचिव ने चेकिंग अभियान चलाया। इसमें बिहार से औरैया लाया जा रहा 29 टन चावल से लदा ट्रक पकड़ा गया। क्रय विक्रय के कागजात न दिखा पाने पर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात मंडी सचिव हरविलास यादव अपनी टीम के साथ हाईवे पर चेकिंग पर निकले थे। रास्ते में संदलपुर और महटौली के बीच में एक ट्रक को औरैया की ओर आते देखा गया। इस पर भारी मात्रा में चावल लदा था। शक होने पर सचिव ने ट्रक को रुकवाया और ट्रक के चालक से टैक्स आदि के कागज मांगे। ट्रक चालक किसी तरह का कोई कागज नहीं दिखा सका। ट्रक चालक के पास न तो प्रपत्र-6, प्रपत्र-9 और न ही गेट पास मिला। पूछताछ करने पर ट्रक के चालक ने बिहार से औरैया मंडी में लगभग 29 टन चावल ले जाने की जानकारी दी।
मंडी सचिव बरामद ट्रक को कब्जे में लेकर कृषि उत्पादन मंडी समिति लेकर आए। साथ ही अभिलेख न होने की कानूनी कार्रवाई की। मंडी सचिव हरविलास ने बताया कि चावल लदा ट्रक पकड़ा गया है। किस व्यापारी के यहां बिकने आ रहा था, इसकी जानकारी कराई जा रही है। जांच की जा रही है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें