फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रांसफार्मर की केबल जली, 200 घरों में एक घंटे ठप रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। कस्बे के मोहल्ला हरीगंज स्थित एक ट्रांसफार्मर के केबल में बुधवार की रात आग लग गई। इसके चलते लगभग 200 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में एक घंटे आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हरीगंज बाजार में महेवा तिराहे के पास ट्रांसफार्मर रखा है। जिसमें बुधवार की रात लगभग 12 बजे तारों में हुई स्पार्किंग के चलते आग लग गई। इससे केबल जलने लगी। स्पार्किंग के दौरान हुई तेज आवाज के कारण ट्रांसफार्मर के आसपास मकानों में रह रहे लोग बाहर निकले। जहां केबल को जलता देख उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों को सूचना दी।
इधर तार जलने के कारण आपूर्ति बंद हो गई। इससे लगभग 200 घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। इधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे विभागीय कर्मचारियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद तारों को ट्रांसफार्मर से जोड़ा। इसके बाद विद्युत आपूर्ति शुरू कराई गई। देर रात लगभग एक बजे आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। जेई प्रभू दयाल ने बताया कि ट्रांसफार्मर के केबल जलने की जानकारी मिली थी। इसे रात में ही ठीक करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें