फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 26 पदों के लिए 24 ने किया आवेदन, लिया गया टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। रोडवेज बसों के विधिवत संचालन के लिए डिपो में चालकों की कमी विभागीय अधिकारियों को खल रही थी। इसके लिए 26 चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके लिए कुल 24 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिनका गुरुवार को टेस्ट लिया गया। हालांकि चयनित अभ्यर्थियों की सूची दो दिनों बाद जारी होगी।
विज्ञापन


औरैया डिपो में कुल 77 बसों का बेड़ा है। डिपो में बस चालकों की कमी के कारण सभी बसों का विधिवत संचालन नहीं हो पा रहा था। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। डिपो से दिल्ली, आगरा, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, लखनऊ, आगरा, कानपुर, इटावा, झांसी, कन्नौज, रसूलाबाद आदि मार्गों पर बसों का संचालन किया जाता है। बसों के संचालन के लिए विभाग के पास 166 परिचालक तो हैं लेकिन चालकों की संख्या 140 है।
रिक्त पड़े चालकों के 26 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक चालकों की भर्ती के लिए 12 जून की शाम पांच बजे तक आवेदन मांगे गए थे। रिक्त 26 सीटों के लिए 24 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। 13 जून को सभी अभ्यर्थियों का संक्षिप्त साक्षात्कार के बाद टेस्ट लिया गया। जिनमें कुछ तो मौके पर ही फेल हो गए।
विज्ञापन


-

चयन प्रक्रिया व आवेदन

चालक के लिए शैक्षिक योग्यता कम से कम आठवीं पास रखी गई है जबकि आयु 23 से 45 वर्ष और लंबाई पांच फीट तीन इंच तक निर्धारित की गई है। साथ ही ट्रांसपोर्ट लाइसेंस अनिवार्य होगा। आवेदन जमा करने के बाद आवेदक को टेस्ट प्रक्रिया से भी गुजरना होगा।

-
वर्जन

चालक पदों पर भर्ती के लिए अभी डिपो स्तर पर अभ्यर्थियों का टेस्ट लिया गया है। बस चालकों की पूर्ति करने के लिए अभी भी भर्ती खुली हुई है। भर्ती होने के बाद यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। जल्द ही चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

- अपर्णा मीनाक्षी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें