फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जारी रहा प्रगणकों व परिवेक्षकों का प्रशिक्षण

Sat, 18 Apr 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया/अजीतमल। जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण और मकानों के गणना के लिए प्रगणकों व परिवेक्षकों का प्रशिक्षण शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। पहले चरण के दूसरे दिन उन्हें मकान के प्रकार, मकान में प्रयुक्त सामग्री, मकान में उपलब्ध संसाधनों आदि के सूचीकरण का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि सुदिती ग्लोबल अकादमी में तहसील औरैया के 195 प्रशिक्षार्थियों में से आठ, नगर पालिका परिषद औरैया के 84 प्रशिक्षार्थियों में से एक, नगर पंचायत दिबियापुर के 76 प्रशिक्षार्थियों में से तीन अनुपस्थित रहे हैं।
इसी प्रकार रैपिड ग्लोबल अकादमी बिधूना में तहसील बिधूना के 392 प्रशिक्षार्थियों में से चार, आरपीजी कालेज बिधूना में नगर पंचायत बिधूना के लिए 45 प्रशिक्षार्थियों में से एक, नगर पंचायत अछल्दा के 26 प्रशिक्षार्थियों में से शून्य अनुपस्थित रहे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल में तहसील अजीतमल के 146 प्रशिक्षार्थियों में से दो, नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर के 35 प्रशिक्षार्थियों में से शून्य व नगर पंचायत अटसू के 29 प्रशिक्षार्थियों में से 29 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

अजीतमल में जनगणना की तैयारियों के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित प्रशिक्षण के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रथम बैच के प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान पांच सैद्धांतिक व डेमो सत्र में प्रतिभागियों को एचएलओ एप के प्रगणक व पर्यवेक्षक मॉड्यूल की जानकारी दी गई।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें