फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बाईपास पर मई तक बन जाएगा नाला

Sat, 18 Apr 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-5- बाईपास पर होता नाला निर्माण का काम। संवाद
विज्ञापन
औरैया। शहर के गोविंदनगर मोहल्ले में जलभराव का संकट अब दूर हो जाएगा। यहां से निकले बाईपास पर इन दिनों पालिका की ओर से नाला निर्माण का काम किया जा रहा है। पालिका प्रशासन के अनुसार मई तक यह काम पूरा भी हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर के दिबियापुर रोड से लेकर फफूंद रोड को जोड़ने वाले बाईपास से सटी हुई आबादी पिछले कई सालों से जलभराव का संकट झेल रही है। तीन हजार की आबादी बारिश के दिनों में घर से मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करती है। यहां तक कि रास्ते भी जलमग्न हो जाते हैं। साल भर यहां खाली प्लॉटों में पानी भरता है।
पालिका प्रशासन की ओर से पिछले साल इस समस्या को दूर करने के लिए एक दर्जन से ज्यादा नालों का प्रस्ताव तैयार किया। करीब एक करोड़ की लागत से इनका निर्माण होना है। अब महज बाईपास रोड किनारे का नाला शेष बचा है। इस पर इन दिनों तेजी से काम चल रहा है। 600 मीटर के इस नाले का लगभग आधा काम हो चुका है। काम करा रहे ठेकेदारों के अनुसार मई में नाला निर्माण पूरा हो जाएगा। ऐसे में यह नाला गोविंदनगर मोहल्ले के जलभराव के संकट को काफी हद तक दूर कर देगा। गोविंदनगर मोहल्ले में बारिश के दिनों में सबसे ज्यादा संकट रहता है। मोहल्ले के लोग विरोध-प्रदर्शन भी करते हैं।
विज्ञापन



गोविंदनगर मोहल्ले में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए बाईपास किनारे नाला बनाया जा रहा है। मई में यह काम पूरा हो जाएगा। सालों से चली आ रही समस्या का स्थायी निराकरण हो जाएगा।-अनूप गुप्ता, नगर पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें