फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने की पैसेंजर ट्रेनें चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। व्यापारियों ने पैसेंजर ट्रेनें चलाने की मांग की है। उनका कहना है कि आसपास के जिलों में जाने के लिए अधिक खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर दिल्ली, शिकोहाबाद, कानपुर, इटावा के लिए महानंदा एक्सप्रेस, तूफान एक्सप्रेस के अलावा तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव था। लेकिन कोरोना काल से ही इन ट्रेनों का स्टॉपेज बंद है। रेलवे स्टेशन पर अब किसी भी ट्रेन का ठहराव नहीं है। इसके कारण अछल्दा से कानपुर, दिल्ली, आगरा आने-जाने में व्यापारियों को परेशानी हो रही।
निजी वाहनों से जाने की मजबूरी
सचिन चौहान ने कहा कि किसी भी ट्रेन का ठहराव न होने से दैनिक यात्रियों के सामने समस्याएं हैं। व्यापारी भी पास के जिलों में निजी वाहनों से जाते हैं। उन्होंने पैसेंजर ट्रेेनों के संचालन की मांग की।
विज्ञापन

कीरत सिंह यादव ने कहा कि ट्रेनों को बंद हुए एक साल होने वाला है। लेकिन अभी तक अछल्दा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं है। इससे आसपास के जिलों में जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

मनोज गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल में ट्रेनों के बंद होने से व्यापार प्रभावित हुआ है। दूसरे जिलों में सामान लेने जाने के लिए भी अधिक खर्च करना पड़ता है।
अमित झा ने कहा कि ट्रेनों का ठहराव न होने से व्यापार में काफी नुकसान हुआ है। रेलवे को अब पैसेंजर ट्रेनों को चलाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें