फोटो -24- हड़ताल के बाद बंद मेडिकल स्टोर। संवाद
- फोटो : 1
औरैया। ऑनलाइन दवा बिक्री और होम डिलीवरी व्यवस्था के विरोध में बुधवार को जिलेभर के केमिस्ट एवं दवा विक्रेताओं ने अपने मेडिकल स्टोर बंद रखे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पीएम नरेंद्र मोदी के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की।
ज्ञापन में मांग की गई कि ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ लंबे समय से संबंधित विभागों एवं प्राधिकरणों से शिकायतें और मांगें की जा रही हैं लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की गई।
दवा व्यापारियों ने कहा कि बिना स्पष्ट वैधानिक प्रावधानों के ऑनलाइन माध्यम से दवाओं की बिक्री, फर्जी ई-प्रिस्क्रिप्शन, बिना वैध चिकित्सकीय परामर्श के घर-घर दवा वितरण तथा अत्यधिक छूट जैसी गतिविधियां मरीजों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुकी हैं।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से राकेश नरायन त्रिपाठी, आशीष पोरवाल, प्रवीन सिंह सेंगर, सुधाकर पाल, रमेशचंद्र त्रिपाठी, सुनील कुमार एवं संजीव कटियार शामिल रहे।
फोटो -24- हड़ताल के बाद बंद मेडिकल स्टोर। संवाद- फोटो : 1