दिबियापुर (औरैया)। कानपुर में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित व्यापारी की हालत बिगड़ गई। वेंटिलेटर न मिलने पर परिजनों ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर सहायता मांगी। मदद न मिलने से परिजन परेशान हैं।
दिबियापुर के कपड़ा व्यापारी कोरोना संक्रमित होने के कारण कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार को उन्हें वेंटिलेटर की जरूरत हुई। अस्पताल के इनकार के बाद परिजनों ने अन्य अस्पतालों में संपर्क किया लेकिन मदद नहीं मिली। इस पर परिजनों ने पीएम ऑफिस, मुख्यमंत्री कार्यालय, यूपी 112 समेत अन्य को ट्वीट कर सहायता मांगी। बताया कि डीएम कानपुर व सीएमओ का फोन नहीं उठा। यूपी 112 से ट्वीट कर कोरोना हेल्पलाइन पर बात करने को कहा गया। व्यापारी की हालत गंभीर है।