फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटकती सवारियों को एआरएम ने कानपुर जाने के लिए उपलब्ध कराई बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बसों के चुनाव में लगाए जाने के कारण लोकल रूटों पर बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। बुधवार को कानपुर जाने वाले यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा है। डिपो परिसर में यात्रियों की भीड़ देख एआरएम ने बसों को रवाना कराया।
विज्ञापन

डिपो में बसों की संख्या 76 है। लेकिन वर्तमान में 49 बसें ही संचालित हैं। अन्य बसों को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कर्मचारियों को पोलिंग बूथ तक लाने-ले जाने के लिए लगाया गया है।
राजस्व पर असर न पड़े इसके लिए डिपो के अधिकारियों ने लंबे रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई है। इन दिनों दिल्ली से लौटने वालों की संख्या अधिक है। प्रतिदिन 25 बसें दिल्ली जा रहीं है। ऐसे में लोकल रूटों पर बसों का संचालन कम होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। बुधवार दोपहर डिपो परिसर में कानपुर के लिए बस न मिलने पर यात्री डिपो परिसर और सुभाष चौराहे पर भटकते दिखे। एआरएम ने सवारियों को देखते हुए तीन बसें लगाईं। तीनों बसें कानपुर रवाना हुईं। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें