औरैया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को एरवाकटरा के बढि़न स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा। सुबह साढ़े आठ बजे तिरंगा फहराने के बाद इस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें बालक वर्ग के लिए पांच किलोमीटर और बालिका के लिए तीन किलोमीटर की रेस होगी।
खेल निदेशालय के निर्देश इस प्रतियोगिता की तैयारी बनाई गई है। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सुबह साढ़े आठ बजे तिरंगा का ध्वजारोहण होगा। साथ ही भारतीय गणराज्य के संकल्प का स्मरण कराया जाएगा। इसके बाद क्रॉस कंट्री रेस होगी। प्रतियोगिता में प्रवेश निशुल्क है। इच्छुक खिलाड़ी समय से इस कार्यक्रम में पहुंचें। प्रतियोगिता के बाद विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार भी दिया जाएगा।
प्रतियोगिता में 10 वर्ष से ज्यादा आयु के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि क्रॉस कंट्री रेस के लिए समय से खिलाड़ी पहुंचे। ज्यादा जानकारी के लिए एथलेटिक्स कोच अमेरिका यादव से मोबाइल नंबर 7985036663 पर संपर्क कर सकते हैं।