फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गोविंदनगर की तीन कच्ची गलियां बनेंगी सीसी सड़क

Wed, 21 Jan 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर बाईपास से सटे गोविंदनगर मोहल्ले के तीन कच्चे रास्तों को पालिका सीसी से लैस करने जा रही है। 35 लाख की लागत से मोहल्ले में पक्के रास्ते से ही जलनिकासी की सुविधा भी मिल जाएगी। नगर पालिका की ओर से इसे लेकर टेंडर प्रकि्रया शुरू भी कर दी गई है।
विज्ञापन

दिबियापुर बाईपास पर साल दर साल रिहायसी बस्ती तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में यहां पर मूलभूत सुविधाओं को लेकर टोटा रहता है। हालांकि साल 2025 में यहां 10 कच्चे रास्तों व छह नालों का निर्माण कराया गया, लेकिन कुछ रास्ते अभी भी यहां के लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। नाली का अभाव यहां पर कीचड़ की भी समस्या बढ़ाता है।
इसे देखते हुए पालिका की ओर से अब बाईपास से मोहल्ले को जोड़ने वाले तीन कच्चे रास्तों को अब पक्का किया जाएगा। यहां पर सीसी सड़कें बनाई जाएगी। साथ ही साथ जलनिकासी के लिए नाली निर्माण भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि गोविंदनगर मोहल्ले में तीन सड़कों का निर्माण 35 लाख से कराया जाएगा। इसके लिए प्रकि्रया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें