फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से चोरी करने वाली तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की निर्माण सामग्री चोरी होने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से करीब सात क्विंटल सरिया के टुकड़े, लोडर समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन

घटना का खुलासा करते हुए एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को कोतवाली निरीक्षक बिधूना शशिभूषण मिश्रा पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की कुछ लोग चोरी के माल को ठिकाने लगा रहे है। इस पर पुलिस ने दबिश देकर पकड़ लिया।
पकड़े गए लोगों ने अपना नाम सुनील कुमार व संतोष सिंह निवासी जौनीखेडा थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी, बलवीर राठौर निवासी डडोना थाना सौरिख जिला कन्नौज बताया हैं। पूछताछ करने पर तीनों ने कुदरकोट चौकी क्षेत्र में
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चोरी करने की बात कबूली। पुलिस ने उनके पास से 11 कपलर पाइप, एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, सात क्विंटल सरिया के टुकड़े व एक लोडर बरामद किया है। एएसपी ने बताया कि सभी आरोपियों को जेल भेजने के साथ ही पूर्व में दर्ज चोरी के मामले में माल बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर धारा 411 बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें