फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएसएफ जवान के सूने घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। थाना क्षेत्र के रामगढ़ में बंद घर से चोरों ने लाखों की नकदी और जेवर चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार के लोग कानपुर गए थे। लौटकर आने पर वारदात का पता चला। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। पीड़ित चोरी गए जेवरों की कीमत 10 लाख रुपयों से ज्यादा बताई है।
विज्ञापन

रामगढ़ निवासी कौशलेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह कटहरा में रहकर खेती-बाड़ी करते हैं। मां सुदामा देवी सरायपुख्ता रोड पर रामगढ़ में मकान में रहती हैं। मां का आपरेशन होना था। इसके लिए वह कानपुर गई थीं। इस बीच मकान बंद देखकर चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ कर अंदर अलमारी और बक्से से लगभग 10 लाख से अधिक कीमत के सोने-चांदी के जेवर व तीन लाख 60 हजार रुपये चुरा ले गए।
कौशलेंद्र ने बताया कि छोटा भाई रामेंद्र सीआईएसएफ में जवान है। जुलाई में उसकी शादी हुई थी। उसकी शादी का जेवर भी घर पर ही रखा था। वह भी चोर ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक विकास राय ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें