फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर से नगदी व जेवर समेत एक लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। थाना क्षेत्र के दलीपपुर गांव में चोरों ने एक किसान से घर से जेवर व नकदी पार कर दी। घटना के वक्त किसान पिता का उपचार कराने के लिए दिल्ली गया था। उसके घर पर ताला लगा था। किसान के शक के आधार पर पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

दलीपपुर गांव निवासी किसान प्रकाश वर्मा ने बताया कि उसके पिता गिरजाशंकर को दिल की बीमारी है। वह 31 दिसंबर को पिता को उपचार के लिए दिल्ली लेकर गया था। मां निर्मला देवी भी उसके साथ दिल्ली गईं थीं। घर पर ताला लगा था। दिल्ली में पिता का इलाज होने के चलते वह घर नहीं आ सकें।
इसी बीच किसी दिन गांव के तीन लोग छत के रास्ते उसके घर में घुसे और कमरे में रखे बक्से व अलमारी से सोने की चूड़ियां, अंगूठी, एक पायल, चेन और 8400 रुपये चोरी कर ले गए। छह फरवरी को अस्पताल से पिता की छुट्टी होने पर उनको लेकर मां के साथ घर पहुंचे, तो घर में सामान बिखरा पड़ा था। नकदी व जेवर समेत करीब एक लाख रुपये से अधिक का सामान गायब था। किसान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन

किसान ने तीन लोगों पर चोरी का आरोप लगाया। इनमें से एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें