फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर का ताला तोड़ जेवर व सामान ले उड़े चोर

विज्ञापन
टूटी अलमारी दिखाता गृहस्वामी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना। कस्बे के खुशी गेस्ट हाउस के पीछे स्थित एक बंद घर से चोरों ने हजारों रुपये के जेवर व सामान पार दिया। घटना के वक्त पीड़ित गृहस्वामी मां की बीमारी की सूचना पर गांव गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

भरथना रोड स्थित खुशी गेस्ट हाउस के पीछे उदयवीर का मकान है। रविवार को तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे गृहस्वामी ने बताया कि उसकी मां बीमार हो गई थी। इसलिए वह मां को देखने गांव गया था। रविवार को पड़ोसी ने फोन कर घर के ताले टूटे होने की जानकारी दी। इस पर जब वह घर लौटकर आया तो घर के अंदर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था।
कमरे में रखी अलमारी व बक्से से आभूषण व अन्य सामान गायब था। बताया कि चोर दो सोने की चेन, दो चांदी की अंगूठियां, एक कमरबंद, इंडेक्शन चूल्हा व एक अटैची समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान ले गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस को घर के एक कमरे से एक नशे के इंजेक्शन की खाली शीशी व सीरिंज बरामद हुई। कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि चोरी की घटना संज्ञान में है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें