फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल बैंक मिहौली के शाखा प्रबंधक पर होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में डीएलआरसी की बैठक हुई। जिसमें बैंकर्स के साथ शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की गई। सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा मिहौली की प्रगति काफी खराब होने परियोजना निदेशक को शाखा प्रबंधक पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने शासन द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका योजना, पं. दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, फसली ऋण वितरण योजना, मत्स्य पालक योजना की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान सभी बैंकों के प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिए कि जो भी आवेदन संबंधित विभाग से भेजे जाएं, समय से उनकी जांच कर आवेदक को लोन दिया जाए। बेवजह आवेदकों को न दौड़ाया जाए। यदि किसी बैंक के द्वारा किसी को अकारण परेशान किया जाता है ऐसे बैंक मैनेजरों के प्रति कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा मिहौली की प्रगति काफी खराब होने पर व योजनाओं में बाधा उत्पन्न करने पर परियोजना निदेशक को आदेश दिया के शाखा के मैनेजर पर एफआईआर दर्ज कराई जाए।
डीएम ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन की महिलाओं की लंबित पत्रावलियों को जल्द से जल्द निस्तारण करने के लिए अग्रणी जिला प्रबंधक देवेंद्र सिंह को 15 दिवस के अंदर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी रेखा एस. चौहान, सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव व बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें