फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल कोच से धुआं निकलते देख यात्रियों में हड़कंप

विज्ञापन
कंचौसी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के कोच से निकलता धुंआ। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। बनारस से नई दिल्ली जा रही नान स्टॉप शिवगंगा एक्सप्रेस के जनरल कोच से धुआं निकलते देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन ट्रेन को कंचौसी रेलवे स्टेशन पर रोका गया। लगभग 15 मिनट के बाद तकनीकी खामी दूर कर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 12559 अप शिवगंगा एक्सप्रेस कानपुर रेलवे स्टेशन के बाद सीधे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रुकती है। सोमवार तड़के कंचौसी रेलवे स्टेशन से गुजरते समय यात्रियों ने गार्ड के साथ वाले जनरल कोच के नीचे से धुआं निकलता देखा। यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। रेल कर्मियों को घटना की जानकारी मिली तो ट्रेन को तीन बजकर 55 मिनट पर कंचौसी रेलवे स्टेशन पर रोका गया।
इसके बाद इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची और तकनीकी कमी को ठीक कर ट्रेन को रवाना कराया। इस बीच एक यात्री ने रेलवे अधिकारियों को ट्वीट कर घटना की जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक गाड़ी में ब्रेक वाइंडिंग के कारण गार्ड के पहले वाले कोच में धुआं निकल रहा था। उस कोच को हटाकर सुबह 4:11 बजे ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें