कस्बे में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से हड़कंप मच गया। तार टूटने की घटना से गुस्साए व्यापारियों ने हंगामा करते हुए फीडर रोड जाम कर दिया। जाम लगने से विभागीय अधिकारियों के पसीेने छूट गए। तारों की मरम्मत कराए जाने के आश्वासन पर ही व्यापारियों ने जाम खोला।
बुधवार को एक बार फिर हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। इस दौरान संयोगवश सड़क पर किसी राहगीर के न होने से बड़ा हादसा टल गया। इधर करंट से लोगों को बचाने के लिए लोगों ने रास्ता बंद कर दिया।
बिजली विभाग की लापरवाही से टूट रहे तारों से गुस्साए व्यापारी सड़क पर उतर आए। व्यापारियों ने बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए फीड़र मार्ग जाम कर दिया। व्यापारियों की शिकायत पर बिजली विभाग के अधिकारियों के खराब तार बदले जाने का आश्वासन दिया है।
बताते चलें कि एक माह पूर्व नगर निवासी गुडडू शुक्ला के मकान में हाइटेंशन लाइन के टूटकर गिर पड़ी थी। इसके चलते घर में करंट उतर आने से उनकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गईं थी, जिन्हें गंभीर हालत में कानपुर हैलट में भर्ती कराया गया था।