फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडी तोड़कर तीन घरों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। कस्बे के कानपुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास तीन बंद घरों की कुंडी तोड़कर चोर जेवर समेत लाखों रुपये की नकदी समेट ले गए। चौथे घर की कुंडी चोर नहीं तोड़ पाए। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कानपुर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास सुरेंद्र सिंह, भानुप्रताप, रमेश कश्यप व रोहित तिवारी के मकान हैं। सुरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार रात तबियत ठीक न होने से पड़ोस में बेटे के मकान में सोने चले गए थे। रात में चोर मेन गेट के दरवाजे की कुंडी काटकर घर से सात सोने के सिक्के, एक सोने की चेन आदि ले गए। चोर पड़ोसी भानुप्रताप के घर में भी कुंडी काटकर घुस गए और बक्से का ताला तोड़ कर कपड़े, कागजात, घरेलू सामान व तोडिया उठा ले गए।
भानुप्रताप की पत्नी सुमन पास में बने दूसरे मकान में थीं। रमेश कश्यप के घर में भी चोरों ने हाथ साफ किया। किरायेदार योगेश कुमार ने बताया कि मकान मालिक रमेश हिसार में रहते हैं। सुबह मकान का ताला खुला देख पुलिस को सूचना दी गई। चोरों ने रोहित के घर में भी कुंडी तोड़ने की कोशिश की। रोहित के घर में मां, बहन, भांजे व भांजी थी। थानाध्यक्ष जीवाराम ने बताया कि जांच कर चोरों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें