मकान के पिछले हिस्से में चोरों द्वारा लगाई सेंध
- फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मदार दरवाजा विधीचंद में चोरों ने बंद पड़ी टॉकीज से सटे एक घर की दीवार में सेंध लगाकर लाखों की नगदी और जेवर चुरा लिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की है।
मोहल्ला मदार दरवाजा विधीचंद निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी भगवान दास ने बताया कि शनिवार देर रात वह घर में थे। रविवार सुबह जब सोकर उठे तो दूसरे कमरे का ताला खोला।
ताला खुलते ही उनके होश उड़ गए। कमरे में सारा सामान बिखरा था। उन्होंने पुत्र उमेश को चोरी होने की सूचना दी। जिस पर पुत्र ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। पीड़ित ने बताया कि चोर उसके घर के कमरे में रखे बक्से से लाखों की नगदी व आभूषण पार कर ले गए हैं।
मकान में सेंध लगाकर हजारों का माल चोरी
अटसू (औरैया)। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के सेऊपुर में शनिवार रात चोरों ने एक मकान में सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया।
सेऊपुर निवासी मान सिंह पुत्र श्रीदयाल मजदूरी करता है। शनिवार रात वह मकान के बाहरी हिस्से में बने कमरे में था। रविवार सुबह जब वह जागे तो सामान बिखरा मिला। नगदी व जेवरात गायब थे।
मकान के पीछे की दीवार में सेंध लगी थी। जिसकी जानकारी मान सिंह ने पुलिस और ग्रामीणों की दी। चौकी इंचार्ज विनोद राजपूत मौके पर पहुंचे और जांच की। मान सिंह ने बताया कि चोरों ने पांच हजार रुपये, जेवर समेत लगभग 50 हजार रुपये का सामान चोरी किया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शीघ्र ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। (संवाद)