फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गर्भवती होने पर महिला को छोड़ा, जेवर भी ले गया आरोपी

Thu, 18 Dec 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। एक महिला ने एक युवक व उसके चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

इस मामले में अगस्त में युवक पर मामला दर्ज होने के बाद आरोपियों ने साजिश के तहत मंदिर में आरोपी से महिला की शादी कराई, लेकिन गर्भवती होने के बाद आरोपी उसे छोड़ गया। साथ में उसके जेवर भी ले गया। एसपी के निर्देश पर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक गांव निवासी महिला ने गांव बेलखानी निवासी शुभम राठौर पर साजिश के तहत दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए 12 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के करीब एक सप्ताह बाद आरोपी और उसका परिवार महिला को औरैया स्थित एक शिव मंदिर ले गए। वहां युवक ने महिला के साथ शादी की। इसके बाद कोर्ट में अपने माफिक बयान दर्ज कराकर महिला को अपने घर न ले जाकर कानपुर निवासी चाची के घर ले गया।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि वहां चाचा मनोज ने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इसका विरोध किया तो पति शुभम, चाचा मनोज कुमार और चाची लीना ने पीटना शुरू कर दिया।



बाद में शुभम ने महिला को बाबरपुर अजीतमल में किराये के मकान में रखा। इस दौरान महिला गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी पर शुभम बिना बताए लापता हो गया। दूसरी तरफ मकान मालिक ने 27 अक्तूबर को पति के कहने पर महिला को रखने से मना कर दिया। नौ नवंबर को आरोपी के मामा अछल्दा के गांव गुनौली निवासी अमित राठौर ने कॉल पर मकान खाली करने के लिए कहा।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया है कि उसके जेवर भी ले लिए गए। आरोपी शुभम बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक है और वर्तमान में इटावा में तैनात है। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें